अजमेर 13 जनवरी 2018। दक्षिण विधानसभा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के आदर्श मण्डल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा ने वार्ड नं. 25 व वार्ड नं 40 साथ ही आज झलकारी बाई मण्डल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष मौर्य ने घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ विशेषकर महिला कल्याण के लिए चल रही योजनाओ के बारे में घर-घर तक पहुचाया। महिला मोर्चा की महिलाएं समूह बनाकर जनसम्पर्क कर रही है। इस अवसर पर महिला मोर्चा ने प्रचार-प्रसार के दौरान प्राप्त होने वाली समस्याओ का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर आदर्श मण्डल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू शर्मा, सुनिता चैहान, पुष्पा,नूरजहां लक्ष्मी व झलकारी बाई मण्डल की महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष मौर्य, सीमा गोस्वामी सहित महिला मोर्चा व क्षेत्रवासी की महिलाएं उपस्थित थी।
मंत्री भदेल ने ली ओबीसी मोर्चा की बैठक
अजमेर 13 जनवरी 2018। महिला एंव बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने शनिवार को पहाडगंज, अजमेर में ओबीसी मोर्चा की बैठक ली गई। मंत्री भदेल ने संवाद करते हुए कहां कि भाजपा की जीत कार्यकर्त्ता ही सुनिश्चित करता हैं जितना अधिक से अधिक मतदान होगा भाजपा उतने ही मतो से विजयी होगी। कार्यकर्ताओ के कहने पर हर वार्ड में बहुत से विकास कार्य हुए हैं , अब कार्यकर्ताओ की मतदान करवाने की जिम्मेदारी हैं। कार्यकर्ताओ को घर घर जाकर भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताना हैं भदेल ने मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ताओ की सक्रियता ही हर बूथ को कमल का बूथ बना सकती हैं , इसके पश्चात् गुलाबबाडी में वार्ड 37,38,39,40 की बैठक ली। मंत्री भदेल ने सभी को अपने मतदान केन्द्र पर कैसे अधिक-अधिक से वोट डलवाये जाने का मंत्र दिया। व अधिक से अधिक युवाओ को सोशल मीडिया के साथ-साथ सरकार द्वारा चल रही योजनाओ को जनता के बीच पहुचाकर उन्हे लाभ दिलवाये। बैठक में आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची, आईटी संयोजक हेमन्त सुनारीवाल, नितेश आत्रेय, जय तिवारी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित थे। इसके पश्चात् मंत्री भदेल ने वार्ड 36 की बैठक ली बैठक में आदर्श मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा बूथ अध्यक्ष गिरीराज सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, बूथ अध्यक्ष गिरीराज सैनी, कैलाश माली अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।