अजमेर, 25 जनवरी। स्वीप के अन्तर्गत बेहतरीन कार्य करने वालों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जवाहर रंगमंच पर सम्मानित किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जवाहर रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में स्टेट लेवल क्वीज में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए अंजु वैष्णव एवं करिशमा कंवर, निबंध प्रतियोगिता में लोकेन्द्र सिंह प्रथम, पूजा खत्री द्वितीय तथा कविता राठी तृतीय, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सतीश मीना प्रथम, तनिक्षा द्वितीय तथा निकिता तृतीय, माण्डना प्रतियोगिता में रश्मि हेड़ा और लता भूतड़ा प्रथम, इंदू खंडेलवाल द्वितीय, सीमा जेथलिया और पूणिर्मा मंत्री तृतीय, वॉल प्रिंटिंग प्रतियोगिता में विक्रम सिंगोदिया और मोनिका चौहान प्रथम, नताशा जैन और रिि़द्धका जैन द्वितीय, नेहा सोनी, प्रिया लाम्बा, कविता, सविता तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में निधि चौधरी, पूजा राठौड़, चित्रा शेखावत,दिव्या जैन, अंकिता रावत, दिपिका कंवर, अर्चना राजवीर, मनिषा सिसोदिया, संजु विश्नोई, अभिलाषा, केसर कंवर, माण्डवी पंवार, सुभागी, सांखला, नव्या जोय और हर्षिता सकरावत को भी सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ दीपिका गौड, शरीफ अहमद अंसारी, कैलाश चंद कुम्हार, अजमेर उत्तर के इन्द्रा नंगलिया, कैलाश सैनी, डीनू रज्जो सक्सेना, अजमेर दक्षिण के आशा शुभम, लक्ष्मण खण्डेलवाल, निर्मला छलवानी, नसीराबाद के कैलाश चंद जैन, ताराचंद प्रजापति, गोपाल सिंह रावत, मसूदा के जगदीश प्रसाद, रामलाल रावत एवं सहदेव रेगर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सूचना सहायक श्री चैनाराम जाट, सुमन, योगेश, स्नेहदीप सिंह चौहान, राज बुन्देल, भवानी सिंह, मिलंनियम वॉटर सोनू पाण्डे, अवि गुप्ता, माधु सिंह और अविनाश तथा इलेक्ट्रोल लिट्रेरेसी क्ल्ब को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले यूनाईटेड अजमेर की कीर्ति पाठक, इण्डियन लेडिज क्लब की इन्दू जैन, बैंक ऑफ बड़ौदा के राजेन्द्र जैन, रोटेरी क्लब के निशा शेखावत, लॉयंस क्लब के आभा गांधी एवं सीमा शर्मा, लेखा सहायक श्री अखिलेश जोशी, वीणा अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकर दाधीच को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक श्री ए.एम.कवड़े, जिला परिषद के मख्ुय कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण गर्ग, उपखण्ड अधिकारी श्री अंकित कुमार, नगर निगम की उपायुक्त सुश्री ज्योति ककवानी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री तेजपाल उपाध्याय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं गाण्मान्य नागरिक उपस्थित थे।