सरवाड़-अजमेर
> पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट और रघुशर्मा ने किया सरवाड़ का किया चुनावी दौरा। कार्यकर्ताओं की आम सभा को संबोधित किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो फूलो की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत।हजारो महिलाये और पुरुष एक साथ अशोक गहलोत व सचिन पायलट और रघु शर्मा जिन्दाबाद के नारो की गूँज के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। वही दूसरी अशोक गहलोत ने भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए भाजपा पर जमकर बरसे व बलात्कार,बेरोज़गारी, गैस की बढ़ती दरो को निशाना साधते हुए भाजपा को बताया निक्कमी सरकार।जयपुर में बलात्कार पीड़ित परिवार से मुलाकात के बारे में बताते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री एक महिला होने के बाद भी आज महिला अपने घर में सुरक्षित नहीं है।महिलाओ के साथ बलात्कार की घटनाएं बहुत ज्यादा हो रही है।मोदी के 15 रुपए एक एक भारतीय नागरिक के खाते में डालने को जुमला बताया। नही ही काला धन विदेश से आया और नाही किसी वोटर के खाते में 15 लाख रुपए आए। मतदाताओं को जागरुक करते हुए कांग्रेस के काल में चलाई गयी सुविधा नरेगा,पेंशन,को बंद करने का हवाला दिया। और कहा कि राजस्थान की जनता बदलाव चाह रही है और बदलाव होते ही हम किसानों के हित में कार्य करेंगे। बुजुर्ग पेंशन सुविधा वापस शुरू करेंगे।भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किसानो का कर्जा माफ़ करने का वादा किया था। लेकिन भाजपा सरकार वादे से मुकर गयी। और किसानो पर अत्याचार किये है।किसानो की आत्महत्या की संख्या में इजाफा हुआ। गहलोत ने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पुलिस द्वारा आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रही है।पुलिस के गुण्डे लोगो को थाने बुलाकर डरा धमका रही है। लेकिन मतदाता अभी सब झेल रहे है। लेकिन जनता काफी जागरुक है।पुलिस की गुंडागर्दी का जवाब आगामी चुनाव कांग्रेस को वोट देकर बदला जरूर लेगी।कहा कि आगामी चुनावों में हमारी सरकार आते ही हम किसानो का पूरा साथ देंगे। सचिन पायलट में आज जनता से वादा किया की आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार बनते ही है तो में दावा करता हू राजस्थान के किसानो का कर्जा माफ़ करूँगा। सचिन पायलट ने अजमेर उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याक्षी रघु शर्मा को भारी मतो से विजय बनाने की आमजन से की अपील।सभा के समापन के बाद गाडियो का पूरा काफिला केकड़ी के लिए रवाना हुआ। मौजूद रहे सचिन पायलट, रघु शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी सेवादल अध्यक्ष राकेश पारीक पार्षद पति इमरान तँवर,
> शमसुद्दीन कुरेशी शक्ति प्रताप सिंह पिपरोली रामस्वरूप प्रजापत मौलाना अब्दुल शकूर, शंकर सिंह राठौड़ और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता वह हजारों महिलाये पुरुष,राजेश शर्मा,बालमुकन्द वैष्णव।जानकारों के अनुसार पन्द्रह से सोलाह हजार के लगभग पब्लिक ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
> इक़बाल खान
> सरवाड़-अजमेर
> 9610747473