आज दिनांक को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर परबतपुरा स्थित बस्ती में डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया | परबतपुरा स्थित महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के व्याख्याता श्री अरविन्द जी का सानिध्य मुख्य अथिति के रूप में प्राप्त हुआ | अजमेर शहर प्रभारी विकास ऊबना ने बताया की बस्ती में ध्वजारोहण करने के पीछे कारण ये था की बस्ती में रहने लोग इस पर्व से पूर्णतः अनभिज्ञ है, उन्हें भी अपने राष्ट्र और राष्ट्र पर्वों का ज्ञान हो सके | श्री अरविन्द जी ने भी बच्चों और बस्ती के लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया और बच्चों को स्वास्थय सम्बन्धी तथा देश हित की बाते समझायी | कार्यक्रम में श्री मति संगीता जी, सौरभ जी शर्मा, विकास जी, सुश्री विश्वा जी, सुश्री राज रानी जी, सुश्री हर्षिता जी, ललित खत्री सहित महिला इंजिनीरिंग कॉलेज की कुछ छात्राये उपस्थित थी |