मस्ती और धमाल के साथ जैन सोशल ग्रुप का ‘फाग उत्सव’

अजमेर, 10 फरवरी, 2018
फाल्गुनी बयार आते ही लोगों के मन में होली की मस्ती और रंगों की ठिठोली हिलोरें मारने लगती है। कुछ ऐसा ही रंग जमा जैन सोशल ग्रुप के फाग उत्सव में। शनिवार को दोसी वाटिका में आयोजित इस उत्सव में सभी पर रूत का रंग छाया रहा। हॅंसी ठिठोली के बीच नाच, गाने, मस्ती और डीजे की धुन पर धमाल ने सभी को खूब गुदगुदाया। ग्रुप के अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाऐं फाग पहन कर शामिल हुई। इस अवसर पर आयोजित खेलों में महिलाओं ने पुरूषों के बालों पर रबड़ लगा कर चोटी बनाई तो लोगों को चेहरों पर हॅंसी के ठहाके लग गऐ। इस गेम में सबसे अधिक चोटी अमित-ज्योति ने बनाई। द्वितीय स्थान पर अनिल – संगीता सालगिया व संतोष-अचला सिंघी रहे।
एक अन्य गेम में डीजे की धुन पर पुरूषों ने अपनी पत्नियों को माला पहनाकर अपनी शादी की सालगिरह की यादें ताजा की। इस गेम में डीजे की धुन बंद होने से पहले ही गले से माला निकालकर अगले जोड़े को देना था। सभी ने इसे खूब एंजाय किया। इस गेम में इंदू -मधु बिलाला, निर्मल -निशा बोहरा, सुभाष-निरू बड़जात्या क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी प्रकार बॉल्स इन प्लेट्स वाले गेम में शोभा दोषी एवं इंदू जैन विजेता रहे। गिलास विद कंचे गेम में संगीता-अनिल सालगिया, निरू-सुभाष बड़जात्या एवं प्रमिला-सुनिल दोषी विजेता रहे। प्रतियोगिताओं के लिए जज की कार्यभार आर के बोहरा एवं नेमीचंद पाटनी ने संभाला। नृत्य की श्रृंखला में संजय-अनिता सोनी, हर्ष-निलम काला, अमित-ज्योति, अंकुर-रागिनी, अजय-अभिलाषा, सौरभ-अंशू, दर्शना आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियॉं दी। संजय-अनिता के डांस- ओ मेरी मैना … और मेरे मिट्ठू….. अईअईयो अईअईयो….की धमाकेदार परफोरमेंस से सभी को खूब हॅंसाया। आज के कार्यक्रम के संयोजक अनिल-अंजू पाटनी एवं रमेश-कल्पना बड़जात्या थे।
कार्यक्रम का आगाज णमोकार मंत्र के मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप क्लासिक के अध्यक्ष मुकेश कर्नावट एवं मोंटू कर्नावट ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों में दोनों ग्रुप मिलकर कार्य करेंगे तथा समाज को आगे बढ़ायेंगे। कार्यक्रम का संचालन अनिल पाटनी ने किया। अंत में आर.के.बोहरा ने सभी का आभार जताया।

(अनिल पाटनी)
9829215242

error: Content is protected !!