फागोत्सव के गीतों पर झूम उठी महिलाएं

अजमेर/होली का त्योहार निकट आते ही शहर में फागोत्सव की धूम मची हुई है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित एक रेस्त्रां में मंगलवार को उमंग और उल्लास के साथ मनाये गए फागोत्सव में राधा विहार महिला मंडल की महिलाएं फाल्गुनी गीतों पर झूम उठीं। कुषाल जैन के संयोजन में हुए इस आयोजन में लाल रंग के विषेष परिधान पहनकर आयी राखी सोनी, अनीता चौरसिया, श्वेता सुराणा, संजू जैन, भगवती सोनी, चन्द्रकला साहू, तृप्ती, सपना गुप्ता, मोनीका, अंजू, पायल, नीतू नाहर व कुसुम इत्यादि सभी महिलाओं ने राधाकृष्ण के भजनों के साथ-साथ फिल्मी गीतों का भी भरपूर आनन्द लिया। अंताक्षरी, चिट गेम, पासे का रंग व हाउजी जैसे खेल भी खेले और विविध व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। शर्मीली आंटी, कंजूस दीदी, कॉलोनी की रानी जैसे रोचक टाइटल भी दिये गए।

-कुषाल जैन
संयोजक
‘राधा विहार महिला मंडल‘

error: Content is protected !!