भजन गायक प्रकाश माली देगें प्रस्तुति
आशुतोष पंत देगें व्याख्यान
अजमेर 07 मार्च। अखिल भारतीय संस्कृति समन्वय संस्थान अजमेर द्वारा रविवार दिनांक 11 मार्च को सायं 4ः30 से 7 बजे तक रसोई बैंक्वट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स पर राजपूत समाज तथा देशवाली समाज का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया है। संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम में व्याख्यान हेतु मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संस्कृति समन्वय संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री आशुतोष पंत, मुख्य अतिथी सुदर्शन ग्रुप उदयपुर के चेयरमेन राकेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथी देशवाली विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमेन अमरूद्दीन पंवार, अखिल भारतीय संस्कृति समन्वय संस्था के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष कमल शर्मा रहेगें।
संस्था के संरक्षक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बालोतरा बाडमेर के विश्व विख्यात भजन गायक श्री प्रकाश माली के साथ अपनी प्रस्तुति देगें।
एम.के. सिंह
महासचिव
अखिल भारतीय संस्कृति समन्वय संस्थान
अजमेर, मो.9887865639