सांवरिया ने डाल्यो रंग मैं रंगीली हो गई..

वर, 12 मार्च। शहर में अभिषेक नगर स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में सोमवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें किशोरी सखी मंडल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। गायिका कांता सोमानी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद आनंदी सोनी ने सांवरिया आपा होली खेलां.., अंजू गर्ग ने मीठी मेरी सांवरे की मुरली बाजे.., रेखा सोनी व लता शर्मा ने मोरछड़ी लहराई रे श्याम.. जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर फाग के रंग बिखेरे। सुमित सारस्वत ने सांवरिया ने डाल्यो रंग मैं रंगीली हो गई.., लूट ले गया जिगर सांवरा जादूगर.., मुरली बाजेगी राधा नाचेगी.. जैसे भजनों की धमाल गाई तो महिलाएं झूम उठी। भक्तों ने ठाकुरजी के साथ फूलों से जमकर होली खेली। पंडित दीपक शर्मा व शारदा शर्मा ने ठाकुरजी का श्रृंगार कर सुंदर दरबार सजाया। कार्यक्रम में शोभा परिहार, गंगा कच्छावा, साधना सारस्वत, मृदुला उपाध्याय, लता शर्मा, आरती सोमानी, नीलम चौहान, रेणुका माहेश्वरी, पूजा यादव, पूजा परिहार, मंजू शर्मा, कंचन अरोड़ा सहित कई भक्तों ने धर्मलाभ लिया। ठाकुरजी की विशेष संध्या आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

error: Content is protected !!