नव सम्वत्सर हर साल की भाँती इस बार भी बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा

पूर्व संध्या पर होगा दीपयज्ञ, वाहन रैली व विक्रम मेला
प्रमुख चौराहों पर सजावट कर होगा स्वागत

अजमेर 14 मार्च। नवसंवत्सर समारोह समिति के तत्वाधान नव सम्वत्सर के दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिक अभिनन्दन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना दी जायेगी जिसकी जिम्मेदारी शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को दी गयी है। पूर्व संध्या पर दीपयज्ञ, वाहन रैली व विक्रम मेले का आयोजन किया जायेगा। नववर्ष की सूर्योदया का स्वागत जायेगा और शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया गया, बैण्ड व आरती आयोजन किये गये।
बैठक के आरम्भ में नवसम्वतसर की प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया जिसमें पंचाग, कार्ड, स्टीकर, बैनर, करपत्रक, कार स्टीगर, झण्डियां सम्मिलित थी।
संयोजक निरंजन शर्मा ने बताया कि पूर्व संध्या 17 मार्च शनिवार को सांय 4 बजे से एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया है जो नई चौपाटी, रीजनल चौराहे से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गाें पर होते हुये पुनः वहीं पर समाप्त होगी जहां पर दीपयज्ञ का आयोजन राष्ट्र सेविका समिति, महिला मोर्चा, दुर्गा वाहिनी व गायत्री परिवार की बहिनों द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम अजमेर की ओर से विक्रम मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विशिष्टजनों का सम्मान किया जायेगा। इस मेले में बालकों के लिये विशेष आकर्षण झूले, घुडसवारी, उटसंवारी, पॉपकान, गुडिया के बाल निःशुल्क उपलब्ध रहेगें।
नवसम्वतसर के सह-संयोजक सुरेन्द्र अरोडा ने बताया कि नवसम्बर पर सुबह 6 बजे से चौपाटी अनासागर लिंक रोड पर सूर्य की प्रथम रश्मि को संस्कार भारती अर्ध्य देकर तथा शास्त्रीय संगीत एवं वीणा वादन कर स्वागत करेगें। प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक विभिन्न संगठनों द्वारा प्रमुख चौराहों को सजाया गया। जिसमें गांधी भवन पर भाजपा शहर जिला अजमेर, मदार गेट पर सप्तक, मां भारती, सेविका भारती, पृथ्वीराज मण्डल, क्लॉक टावर चौराहे पर रूकटा, खत्री समाज, भारत विकास परिषद, डिग्गी चौक पर भारतीय सिन्धु सभा, गोल चक्कर चौराहा आर्य नगर व नगर एक, नया बाजार सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, महिला मोर्चा, आगरा गेट युवा मोर्चा, अग्रसेन चौराहा भारत विकास परिषद युवा शाखा, अम्बेडकर सर्किल अधिवक्ता परिषद, इण्डिया मोटर्स चौराहा स्वामी समूह व विवेकानन्द केन्द्र, बजरंग गढ चौराहा, विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग मण्डल, फव्वारा चौराहा दाहरसेन मण्डल, चन्द्रकुण्ड प्रौढ व अम्बेडकर, पुलिस लाइन चौराहा नगर पांच, शास्त्री नगर चौराहा पर शास्त्री नगर विकास समिति, वैशाली नगर सहकार भारती नगर क्र्रमांक चार, भारत विकास परिषद, रीजनल कॉलेज चौराहा नगर तीन व विद्या भारती, पंचोली चौराहा नगर तीन, लवकुश उद्यान के पास केशव माधव संस्थान, अजयनगर चौराहा नगर एक, रामगंज नगर आठ व पूर्व सैनिक, दौराह नगर आठ, नौ नम्बर पैट्रोल पम्प संस्कृत भारती व नगर सात, धोलाभाटा चौराहा नगर छः, राजा साईकिल चौराहा सेवा भारती, भारतीय युवा संगठन, फाइसागर रोड पर मां भारती ग्रुप परबतपुरा स्वदेश जागरण व किसान मोर्चा, श्रमजीवी महाविद्यालय भारत विकास परिषद आदर्श शाखा द्वारा शहर के नागरिक को तिलक लगाकर अभिनन्दन व नव संवत्सर की शुभकामना दी जायेगी। शहर के विभिन्न मंदिरों में विश्व हिन्दु परिषद द्वारा ध्वजा परिवर्तन भी किये जायेगें।

(निरंजन शर्मा)
9828171560

error: Content is protected !!