मंत्री भदेल ने किया 25 लाख रुपये की सडक का शिलान्यास

अजमेर 14 मार्च 2018। महिला एव बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने बुधवार को वार्ड 33 में राकेश टेन्ट हाउस के सामने अशोक नगर भट्टा, अजमेर में 25 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण सडक निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री भदेल ने जनता से संवाद करते हुए कहां कि क्षेत्रवासियों के विकास के लिए हम हमेशा तत्पर हैं , यहाँ पहले पेयजल की समस्या थी जिसके निस्तारण हेतु 40 लाख की पाइपलाइन डाली गयी , इसके पश्चात जनता के आग्रह पर आज 25 लाख की सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया हैं। भाजपा के कार्यकर्ता विकास कि ओर अग्रसर है, मेरी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बूथ विकास के द्रष्टि से पीछे नही रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता समस्या को समझते हैं व उनका समाधान करने के लिए हमेशा तत्तपर तैयार रहते है। साथ ही मंत्री भदेल ने वहां उपस्थित सभी से आग्रह किया कि सडक नाली बनाना तो सरकार का काम है परन्तु उसी देखरेख करना जनता का कार्य है।
क्षेत्र वासियों ने महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल को उनके क्षेत्र की समस्याओ के समाधान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, प्रभा शर्मा, सीमा गोस्वामी, रोमेश मिश्रा, गोरव उपाध्याय, बृजमोहन यादव, रिशी खटुमरा, कमलकांत, नंदकिशोर गुप्ता, राजीव अरोरा, पंकज शर्मा,सुरेन्द्र, आशीष तंवर , हिमांशु, आकाश, गौतम राज, तरूणा, तथा समस्त वार्ड कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!