स्कूलों में हुए दीपोत्सव के आयोजन

अजमेर। सेंट एंस्लम्स सिनीयर सेकंडरी स्कूल में दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय कल्चरल फेस्टिवल मनाया जा रहा है। गुरूवार को उत्सव के अन्तिम दिन सीनियर छात्रों ने नृत्य व एकांकी नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को ठहाके लगवाये। नृत्य प्रतियोगिता में गोल्ड हाउस द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका महिषासुर वध को पहला पुरस्कार, ब्लू हाउस द्वारा कटपुतली नृत्य दूसरे और ग्रीन हाउस द्वारा हरियाणवी नृत्य तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी नाटक प्रतियोगिता में रेड हाउस द्वारा लड़का-लड़की एक समान गोल्ड हाउस द्वारा कन्याभ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया गया। ब्लू हाउस द्वारा धार्मिक अन्धविश्वास और पाखंड के विरोध का संदेश दिया गया। स्कूल प्राचार्य फादर केंशियस लिगोरी ने सभी छात्रों के कार्य की सराहना की और इको फ्रेंडली दीवाली मनाने की प्रेरणा दी।
वैशाली नगर स्थित महेश्वरी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर रोशनियों के पर्व का शुभागमन किया। स्कूल प्रधानाचार्य अशोक वैद्य ने बताया कि शुक्रवार से दीपावली के अवकाश शुरू हो रहे हैं।
फॉयसागर रोड स्थित शिवम स्कूल में धनलक्ष्मी की झांकी सजाकर दीपों की रोशनी में दीवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। बच्चों ने महालक्ष्मी के दर्शन कर भगवान राम के अयोध्या आगमन पर दीपोत्सव कर रोशनी की और रंगबिरंगी रंगोलियां सजाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिनाक्षी ने तो राकेश वर्मा ने सभी का आभार जताया।
error: Content is protected !!