मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल का वार्षिकोत्सव

अजमेर। मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल का तीन दिवसीय 24 वां वार्षिकोत्सव 9 नवम्बर को प्रदर्शनियों के उद्घाटन से शुरू होगा। प्रवक्ता सज्जन सिंह ने बताया कि प्रात: 10 बजे श्री एवं श्रीमती वीरेश ऑबेराय प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। अपरान्ह खेलकूद प्रतियोगिताएं और रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 नवम्बर को अभिभावक, शिक्षक संवाद सायंकाल 4.30 बजे श्री लोकेन्द्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में हॉर्स शो होगा तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

राज्यपाल प्रतिभाओं को पुरस्कृत करेंगी
राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा 11 नवम्बर को प्रात: 11 बजे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कृत करेंगी।

जिला कलक्टर ने राज्यपाल की यात्रा के संबंध में बैठक ली
अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने आगामी 11 नवम्बर को मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने के लिए राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा के अजमेर आगमन के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली।
जिला कलक्टर ने राज्यपाल के अजमेर जिले की सीमा आगमन, सर्किट हाउस पहुंचने पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण हरचन्दानी, सर्किट हाउस प्रबन्धक श्री जिले सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री सुरेश चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल से सुरक्षा तथा मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल के प्रभारी श्री सज्जन सिंह से संस्थान में आयोजित समारोह में डायस पर की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक में अतिरिक्त कलक्टर शहर श्री जे.के. पुरोहित, नगर निगम आयुक्त बजरंग सिंह चौहान, मेयो गल्र्स स्कूल से श्री आर.के.शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मेघना चौधरी, प्रोटोकॉल अधिकारी श्रीमती सुनीता डागा, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम राजेन्द्र चौधरी, बी.एस.एन.एल. के सहायक महाप्रबन्धक श्री जी.एस.छाबड़ा तथा निक प्रभारी अंकुर गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!