शहीद हेमू कालाणी की 95वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान व महाआरती

अजमेर 22 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महापर्व पखवाड़े के तेरहवें दिन भारतीय सिन्धु सभा की ओर से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर शहीद हेमू कालाणी जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान आयोजित किया गया।
संयोजक मनीष ग्वालाणी ने बताया कि चेटीचण्ड महापर्व पखवाडे में शहीद हेमू कालाणी की 95वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय सिन्धी सभा की ओर से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी ने कहा कि त्रिवेणी संगम का संयोग बना है शहीद हेमू कालाणी के जयंती पूर्व संध्या के साथ महाराजा दाहरसेन के स्थान पर यह आयोजन हो रहा है और सनातन धर्म की रक्षा के लिये अवतार लेने वाले ईष्टदेव झूलेलाल के पखवाडे के मध्य यह आयोजन हो रहा है।
सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि इसी दिन वीर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहीद दिवस पर श्रृद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भी याद किया जायेगा। हिंगलाज माता पूजन ताराचन्द राजपुरोहित ने करवायी। कार्यक्रम में सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन व महापुरूषों की मूर्ति पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये गये। के.जे. ज्ञानी व मोहन कोटवाणी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, मंत्री महेश टेकचंदाणी, महेश सावलाणी, तुलसी सोनी, नारायण समन्वय समिति के हरी चन्दनानी, जी.डी. वृदांणी, प्रकाश जेठरा,कमलेश शर्मा खुशीराम इसरानी स्वामी जयप्रकाश मंगानी राजेश नारायण थदानी श्वेता शर्मा प्रेम केवलरमानी खेमचंद लालवानी वृंदावनीसहित अलग अलग संस्थाओं के सेवाधारी उपस्थित थे।

सिन्धी लाडा, सिन्धी ताम (व्यंजन) नाश्ता, खाना और मिठाई प्रतियोगिताओं के परिणाम
पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महापर्व पखवाड़े के बारहवें दिन सिन्धी लेडिज क्लब की ओर से स्वामी कॉम्पलेक्स रसोई बैंकवट हॉल में सिन्धी लाडा, सिन्धी ताम (व्यंजन) नाश्ता, खाना और मिठाई की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। कार्यक्रम दिशा किशनानी के संयोजक में सिन्धी व्यंजन व लाडा प्रतियोगिता में करीब 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। लाडा प्रतियोगिता में 10 साल की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भाग लिया।
सिन्धी एकल गीत व सामूहिक लाडा प्रतियोगिता के परिणाम
सिन्धी एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप में कल्पिता कलसी, द्वितीय ग्रुप में पूनम नवलानी, तृतीय ग्रुप में रेखा खेमानी व सती हीरवानी विजयी रही। लाडा प्रतियोगिता में प्रथम लता व उनके साथी और दूसरे स्थान पर अमित व उनके साथी रहे।
ताम (सिन्धी नाश्ता व भोजन) प्रतियोगिता के परिणाम
नेरणि (नाश्ता) प्रतियोगिता में प्रथम कान्ता गिदवानी और द्वितीय नीता रामचन्दानी रही। खाधो (खाना) प्रतियोगिता में प्रथम कोमल चन्दनानी और द्वितीय जीया छबलानी रही। मिठो (मिठाई) प्रतियोगिता में प्रथम चन्दा थदानी, सत्या झामनानी रही। डान्स प्रतियोगिता में प्रथम अनीता दरयानी, द्वितीय जूही लखवानी, तृतीय कोमल चन्दनानी रही।

23 मार्च शुक्रवार को हेमू कालानी की जयंती पर श्रृद्धांजलि, बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम
संयोजक महेश टेकचन्दाणी ने बताया कि कल 23 मार्च को प्रातः 9 बजे शहीद हेमू कालाणी 95वीं जयंती अवसर पर सिन्धी समाज द्वारा डिग्गी चौक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसी दिन वीर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के शहीद दिवस पर श्रृद्धांजलि एवं संत स्वामी लीलाशाह की जयंती पर उनको भी याद किया जायेगा।
संयोजक चन्द्रप्रकाश रूपाणी ने बताया कि इसी दिन सतगुरू कॉलोनी अजयनगर में शाम 6 बजे बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!