महापौर ने किया संभाग स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ

अजमेर 26 मार्च । अजमेर नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने सोमवार को सूचना केन्द्र स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गयी संभाग स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

महापौर ने राज्य तथा जिले की उपलब्धियों एवं विकास से संबंधित प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कहा कि राजस्थान की संस्कृति, विकास तथा विरासत को प्रदर्शित करने वाले इस प्रयास से आमजन एवं युवाओं को नई जानकारी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को एक स्थान पर देखा जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक छाया चित्र को काफी गहनता से देखा तथा छाया चित्रों की सराहना की। इस मौके पर अजमेर सरस डेयरी द्वारा भी अपने उत्पादों की जानकारी एवं प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर श्री बी..पी सारस्वत अध्यक्ष, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री के.के.शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री अरविंद कुमार सेंगवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री भगवत सिंह राठौड़, जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्री महेश चन्द्र शर्मा, पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री संजय जौहरी, जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के मुख्य लेखाधिकारी श्री मनोज शर्मा, भू जल संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री शरद गेमावत, पूर्व संयुक्त निदेशक जन सम्पर्क श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी आगामी 30 मार्च तक प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

error: Content is protected !!