पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का माल्यार्पण कर स्वागत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव श्री अशोक जी गहलोत के आज दोपहर जोधपुर से जयपुर जाते समय किशनगढ़ बाई पास पर स्थित होटल रॉयल हेरिटेज पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल की और से सेवादल के जिला मुख्य संगठक पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में श्री गहलोत का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बनाये जाने पर बधाई दी।
श्री गहलोत आज दोपहर जोधपुर से जयपुर जाते समय बिलाड़ा, बर, ब्यावर होते हुए सांयकाल किशनगढ़ पहुंचे थे जहां सेवादल जिला मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल सहित अतिरिक्त मुख्य संगठक अशोक सुकरिया, आरिफ खान व निसार शेरनी आदि सेवादल पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती के नेतृत्व में अजमेर से गये सुमेर सिंह, सौरभ बजाड़, मेहराज खान, आनंदीलाल शर्मा, मनवर खान, पुरषोत्तम यादव, सुरेश राठौर व गोविंद शर्मा ने भी श्री गहलोत का स्वागत किया।
किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के नेतृत्व मैं राकेश शर्मा, छितर मल शर्मा, मोहित खंडेलवाल सहित कई कांग्रेसजनों ने भी श्री गहलोत का स्वागत किया उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की और कांग्रेसजनों से भी मुलाकात की।

शैलेन्द्र अग्रवाल,
जिला मुख्य संगठक,
कांग्रेस सेवादल अजमेर
मो. न. 9414280962, 7891884488

error: Content is protected !!