भाजपा के सभी 6 मंडलों में मंडलवार बैठकें आयोजित होंगी

अजमेर 1 अप्रैल 2018 भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की आगामी 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस से पूर्व महानगर के सभी 6 मंडलों में मंडलवार बैठकें आयोजित करेगा तथा 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम शुरु किए जाएंगे भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति अध्यक्ष को बड़ा झंडा दिया जाएगा तथा बूथ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की स्थापना से संबंधित विषय पर वक्ता प्रत्येक बूथ में जाएंगे इन कार्यक्रमों में पार्टी के सांसद, विधायक,निकाय अध्यक्ष, जिले से प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व मंत्री पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के सभी प्रमुख नेता अजमेर के सभी शक्ति केंद्रों में बूथों पर जाएंगे इसी प्रकार से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल से पूर्व 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक भाजपा द्वारा संविधान गौरव सप्ताह मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के साप्ताहिक कार्यक्रम होंगे जिसमें एससी मोर्चा की जिला बैठक स्वच्छता अभियान,मंडल स्तर पर संविधान गौरव यात्रा तथा जिला स्तरीय संविधान गौरव सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा दिनांक 3 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के पार्टी स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती से संबंधित सभी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यक्रमो के क्रियान्वयन हेतु सोमवार 2 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे होटल एंबेसी में भाजपा की जिला बैठक का आयोजन किया गया है भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि इस बैठक में विधायक गण, निकाय अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व निकाय अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा के जिला अध्यक्ष, IT व मीडिया विभाग के पदाधिकारियों सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित होंगे

error: Content is protected !!