कांग्रेस 9 अप्रैल को संभागीय स्तर का एक दिवसीय उपवास करेगी

अजमेर 6 अप्रैल । पिछले दिनों देश में हुई जातिय अहिंसा एवं सामाजिक वैमनस्यता पर सरकार के नकारात्मक रवैए के विरोध में कांग्रेस के प्रदेशव्यापि आह्वान के तहत कांग्रेस 9 अप्रैल को संभागीय स्तर का एक दिवसीय उपवास करेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बयान में बताया कि भाजपा सरकार देश में जातिवाद हिंसा भेदभाव व्यवस्था व विघटनकारी सोच को बढ़ावा दे रही है जिसके परिणाम स्वरुप पूरे देश में भाईचारा व सद्भाव की भावना को गहरा आघात पहुंचा है। गत दिनों हुई हिंसा के दौरान बेकसूर लोग मारे गए और पूरे देश में अराजकता व्याप्त हुई। राष्ट्र के पुरोधा पुरुषों की प्रतिमाओं को जगह-जगह खंडित किया जा रहा है और भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है देश बिगड़ी कानून व्यवस्था से त्रस्त है जिसके कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और वह सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने पर आमादा हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि ऐसे समय में शांति व्यवस्था को कायम रखना पहली प्राथमिकता है इसलिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश अनुसार संभागीय मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा संभागीय स्तर का एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संभागीय उपवास सोमवार 9 अप्रैल को अजमेर संभाग मुख्यालय स्थित गांधी भवन चौराहे पर प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा इस एकदिवसीय उपवास का उद्देश्य हिंसा पर लगाम लगाने वह आपसी सद्भाव भाईचारा सामाजिक समरसता एवं शांति कायम करने की मांग को लेकर है।
उपवास में कांग्रेस के पूर्व मंत्री विधायक पूर्व विधायक कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नेता सभी ब्लॉक अध्यक्ष अग्रिम संगठन प्रकोष्ठ विभाग पार्षद एवं जिला कार्यकारिणी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

error: Content is protected !!