छत्तीसगढ़ दुर्ग में अमानवीय व्यवहार के विरोध में दिया ज्ञापन

सिन्धी संगीत समिति अजमेर ने दिया ज्ञापन
अजमेर, 6 अप्रेल। सिंधी संगीत समिति अजमेर ने आज जिला कलक्टर एवं शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी को ज्ञापन देकर छत्तीसगढ़ दुर्ग में सिंधी समाज के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालो के विरूद्ध ठोस कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
समिति के अध्यक्ष घनश्याम भूरानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल एवं शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी के निवास पर उनसे मिलकर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़, के नाम ज्ञापन देकर दुर्ग में सिंधी समाज के युवाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार एवं गैर कानूनी रूप से उन्हें हथकड़ी लगाकर शहर में घुमाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए इसके लिए दोषियों के विरूद्ध ठोस कानूनी कार्यवाही शीघ्र कराने की मांग की।
ज्ञापन में सिंधी समाज द्वारा सभ्य तरीके से देशहित में तथा देश के विकास में योगदान के साथ ही विदेशी मुद्रा अर्जित करने में विशेष भूमिका है। ऐसे में सिंधी समाज के साथ दुर्ग में किया गया व्यवहार अमानवीय ही नहीं बल्कि अशोभनीय भी है।

सिंधी समाज की भावनाऐं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तक पहुचाएंगे- देवनानी
आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की करेंगे मांग

शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदवे देवनानी ने कहा कि दुर्ग छत्तीसगढ़ में सिंधी समाज के युवाओं के साथ किये गये अमानवीय व्यवहार के आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की मांग को छत्तीसगंढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह जी तक पहुंचाएंगे।
देवनानी ने यह बात आज उनके निवास पर ज्ञापन देने आए सिंधी संगीत समिति अजमेर के पदाधिकारियों व समाज के लोगो से कही। उन्होंने कहा सिंधी समाज पुरूषार्थी समाज है जिन्होंने मेहनत करके समाज व देश में अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने समाज के लोगो को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र ही कठोर कार्यवाही की मांग छत्तीसगढ़ सरकार तक पहंचाई जाएगी।
रमेश चेलानी

error: Content is protected !!