प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा समस्याओं का निराकरण

शिक्षा राज्यमंत्री ने वार्ड 54 में किया सम्पर्क, कार्यकर्ताओं व आमजन से किया संवाद

अजमेर, 8 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी को राहत देने के लिए संवेदनशील होकर कार्य किया है। पिछले चार सालों में राजस्थान ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है। शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य हुए है। फिर भी कहीं छोटी मोटी समस्याएं हैं तो प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण किया जाएगा।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 54 में आमजन, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने वार्ड में दांता नगर, इन्द्रा काॅलोनी व क्रिश्चयनगंज क्षेत्र में सम्पके कर क्षेत्रवासियों से स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। विकासपुरी में स्ट्रीट लाईटों की मांग एवं इन्द्रा काॅलोनी में नाला निर्माण की मांग पर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने क्षेत्र की छत्रपति शिवाजी उद्यान विकास समिति के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार द्वारा कराए गए कामों की भी जानकारी दी। श्री देवनानी ने कहा कि हमने शहर में बिना भेदभाव प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ चार साल में 800 करोड़ से ज्यादा के काम कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अजमेर में सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, क्षेत्र के गांवों में आजादी के बाद पहली बार घर घर पेयजल आपूर्ति, आनासागर के चारों ओर पाथवे का निर्माण, शहर व गांवों की सडकों का सुदृढ़ीकरण, मुख्य मार्गों पर पोललेस व अंडर ग्राउंड केबलिंग सहित कई ऐसे कार्य हैं जिनसे बड़ी संख्या में आमजन को राहत मिली है। विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में 7 करोड़ से अधिक राशि से कक्षा-कक्ष एवं अन्य काम करवाए गए हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पेंशन योजना एवं अन्य योजनाओं से लाखों लोगों को राहत प्रदान की गई है। भाजपाकार्यकर्ता आमजन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। भाजपा का कार्यकर्ता सबसे निष्ठावान कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता की शक्ति के सहारे ही हम आज पूरे देश में सत्ता में हैं।
इस दौरान उनके साथ मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद धर्मेन्द्र शर्मा, महावीर गुर्जर, रामअवतार शर्मा, प्रमोद खण्डेलवाल, अतुल झंवर, अशोक राठी, गोपाल शर्मा, सी.एम. सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।

कल दिनांक 09 अप्रेल का कार्यक्रम
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी कल 9 अपे्रल को प्रातः 8.15 से वार्ड संख्या 04 तथा सांय 5 बजे वार्ड संख्या 48 में विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत बूथ अध्यक्षों, बूथ कार्यसमिति सदस्यों, प्रमुख कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आमजन से सम्पर्क एवं संवाद करेंगे।
इसके अतिरिक्त प्रातः 11.30 बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समूह – दो, फायसागर रोड़ अजमेर में आयोजित शोर्य दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसमें बल के साहसी व वीर शहीदों जिनको माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा वीरता पदकों से नवाजा गया तथा बल के सेवारत एवं भूतपूर्व अधिकारियों व जवानों को विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा वीरता पदक प्रदान किये गये है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सांय 4.15 बजे वार्ड 01, महाराणा प्रताप नगर में केन्द्र सरकार की योजना प्च्क्ै के अन्तर्गत 315.80 लाख की राशि से 33/11 के. वी. सब स्टेषन, महाराणा प्रताप नगर अजमेर का शिलान्यास करेंगे।

error: Content is protected !!