रेल कर्मचारियों ने झांकी के साथ निकाली वाहन रैली

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के तत्वावधान में भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती पर रेल कर्मचारियों ने झांकी के साथ वाहन रैली निकाल कर पुष्पांजंली अर्पित की।

यूनियन के जोनल अध्यक्ष भूपेन्द्र भटनागर एवं मण्डल अध्यक्ष मोहन चेलानी के नेतृत्व में हजारी बाग स्थित यूनियन कार्यालय से प्रातः 8-30 बजे 400 से अधिक रेल कर्मचारीयों ने दुपहिया वाहनों पर यूनियन के झण्डे व तख्तियाँ लेकर विषाल रैली निकाली। रेल कर्मचारी ’’बाबा साहेब-अमर रहें’’, ’’जब तक सूरज चांद रहेगा-अम्बेडकर जी का नाम रहेगा’’ नारे लगाते हुए वाहन रैली के साथ राजकीय महाविद्यालय, केसर गंज, स्टेषन रोड़, कचहरी रोड़, रेलवे बिसिट होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहँुचे और संविधान निर्माता डा. बी.आर. अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये।

रैली में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के जोनल अध्यक्ष भूपेन्द्र भटनगर, मण्डल अध्यक्ष मोहन चेलानी, विपुल सक्सैना, पी.के.माथुर, राजेन्द्र राव, गिरधारी मंडाड, एल.एन.मीणा, राजीव शर्मा, जयसिंह कुलेहरी, सारिका जैन, बलदेव सिंह, मधु खण्डेलवाल, राजेन्द्र कुमार, राकेष लाल, रमेष निम्बोडिया, राजकुमार, राजीव सैन, के.के.वर्मा, अखिलेष चारण, सुरेष कन्नोजिया, तरूण सैनी, पारूल माथुर, मधु जिन्दल, उषा जैन, लक्ष्मी भी शामिल थे।

डा. अम्बेडकर की झांकी रही आकर्षण का केन्द्रः नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के तत्वावधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता डा. बी. आर. अम्बेडकर की जीवन्त झांकी आकर्षण का केन्दं्र रही। रेल कर्मचारी महादेव बच्चाणी ने अम्बेडकर जी की भूमिका में सराहनीय प्रदर्षन किया।
मोेहन चेलानी
मंडल अध्यक्ष

error: Content is protected !!