बाबा साहेब के कार्यो को व्यवहारिक जीवन मे अपनाए- शर्मा

केकड़ी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केकड़ी (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यलय पटेल मैदान में अजमेर सांसद डॉ. रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयन्ती मनाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने बताया कि सांसद डॉ. रघु शर्मा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताये हुए आदर्शों पर चलने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता बाबा साहेब के कार्यो को व्यवहारिक जीवन मे अपनाए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भूपेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व उप प्रधान छोटूराम गुजराल, कार्यकारी अध्यक्ष रतन पंवार, शहर अध्यक्ष निर्मल चौधरी, भंवरलाल छाबड़ा, रामेश्वर लाल मूंंदड़ा, मोहम्मद सईद नकवी, रामेश्वर गढ़वाल, किशन गोपाल परेवा, हेमन्त जैन एडवोकेट, चेतन धाभाई एडवोकेट, हवा पाराशर, मूलचन्द महावर, सांवरलाल गुर्जर, अजयकान्त दाधीच(बबलू), धनेश जैन, रामदेव बैरवा मेवदाकलां, सीताराम बैरवा, कुलदीप मेघवंशी उन्दरी, सतीश मालू, मोहनसिंह मीणा, हबीब खान , मोडसिंह राणावत,शंकर साहू,आशा कंवर शक्तावत, रामेश्वर उपाध्याय, नूर मोहम्मद, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बसपा ने भी याद किया बाबा साहेब को,
केकड़ी संविधान निर्माण एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती अम्बेडकर सर्किल बघेरा पर बसपा जिलाध्यक्ष इरफान अहमद के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनायी गयी इस अवसर पर राजस्थान अम्बेडकर महासंघ (रजि.) के बघेरा अध्यक्ष राम अवतार मेघवंशी सहित बसपा विधानसभा अध्यक्ष हेमराज गुर्जर, राजस्थान अम्बेडकर महासंघ (रजि.) के बघेरा के उपाध्यक्ष नोरतमल झारोटिया, चेतन झारोटिया, कोषाध्यक्ष परमेश्वर झारोटिया, सचिव कालूराम मीणा, रामदेव सीआर, राजेन्द्र पंवार, दिनेश पंवार, रामरतन पंवार, रामचन्द्र मेम्बर, प्रहलाद झारोटिया, मदन जी कोली, ओमप्रकाश बैरवा, गोपाल बैरवा, महेन्द्र तर्क सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!