शिक्षा राज्यमंत्री ने वार्ड 53 में ली बैठक

अजमेर, 22 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरे विश्व में एक नई और सशक्त पहचान बना रहा है। राष्ट्र प्रत्येक मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को आगे बढ़ाने वाली कांगे्रस को देश की यह तरक्की पच नहीं रही है। कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाकर आगे बढ़ना चाहती है लेकिन हमारे कार्यकर्ता कांगे्रस के यह गलत इरादें पूरे नहीं होने देंगे। कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। हम 2018 का विधानसभा चुनाव फिर से जीतेंगे।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 53 में आमजन, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने मोदियाना गली, सरवागी मौहल्ला क्षेत्र के लोगों से स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली तथा पेयजल समस्या के समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार द्वारा कराए गए कामों की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भाजपाराज में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, चिकित्सा सहित प्रत्क क्षेत्र में राजस्थान ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अजमेर जिले में हजारों करोड़ के काम हुए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस विकास नहीं होने का दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
श्री देवनानी ने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपाराज में विकास नहीं होने का दुष्प्रचार कर रही है। हमारे काम तो सबको दिख रहे हैं। कांग्रेसराज में शहर में कोई काम नहीं हुआ। हम प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपए के काम गिना रहे हैं।
श्री देवनानी ने प्रदेश में अन्नपूर्णा रसोई, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पेंशन योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से लाखों लोगों को राहत मिली है। भाजपा का कार्यकर्ता सबसे निष्ठावान कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता की शक्ति के सहारे ही हम आज पूरे देश में सत्ता में हैं।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, पार्षद के.के. त्रिपाठी, पुष्पेन्द गोड, भोजराज जोशी, संजय कन्दोई, गोपालकृष्ण विजय, मुकेश गोयल, उमेश तिवाड़ी, अरूण विजय, सुरेश बसीटा, प्रमिल विजय, अनिल सेन, किशनस्वरूप सेन, ललित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, दुर्गालाल दाधीच, राजकुमार दाधीच, शान्तिालाल सोनी, गोविन्द कुचिल्या, रामचन्द्र बजाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!