अजमेर। भारतीय जनता पार्टी बजरंग मंडल के वार्ड नं. 30 की बैठक हाथीभाटा स्थित गौतम स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक नवलराय बच्चानी, बजरंग मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, कार्यवाहक अध्यक्ष अरविन्द यादव, जिला प्रचारमंत्री कवंल प्रकाश किशनानी, भाजयुमो महामंत्री अमित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। भा.ज.पा. प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के मुताबिक 20 नवम्बर तक सभी वार्डो व पंचायतों में सभाएं आयोजित कर महंगाई, भ्रष्टाचार तथा एफ.डी.आई. के विरोध में व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।