
निकटवर्ती ग्राम भाटोलाव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मैं प्रवेशोत्सव रैली निकाली गई ।छात्र छात्राओ व शिक्षकों ने गांव में घूमकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक किया। रैली विद्यालय से रवाना होकर बैरवा बस्ती, गुर्जर मोहल्ला,मुख्य बाजार से गुजरते हुए विद्यालय पहुंची। प्रवेशोत्सव प्रभारी उत्तम चंद चोटिया ने बताया कि घर-घर जाकर सरकारी विद्यालय में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को प्रवेश दिलाने पर जोर दिया । इस दौरान प्रधानाध्यापक उत्तम चंद चोटियां ,शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा, किशन गुर्जर, मुकेश मीणा ,राजेंद्र राव ,एसएमसी अध्यक्ष सावर लाल गुर्जर, आशा खिंची,मधु खिंची आदि मौजूद थे।