बजरी के अवैध परिवहन को रोकने हेतु कठोर कार्यवाही

केकड़ी
उपखंड अधिकारी नीरज कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बैठक में बजरी के अवैध परिवहन को रोकने हेतु कठोर कार्यवाही चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया बैठक में जिला परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या पुलिस उपाधीक्षक राकेश पाल सिंह, तहसीलदार सत्यनारायण सुथार साहित्य नहीं अभियंता मनोज तंवर वाणिज्य कर अधिकारी राजेश गढ़वाल सहित पुलिस,परिवहन, राजस्व तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
उपखंड अधिकारी मीणा ने बताया कि
पुलिस विभाग यातायात विभाग तथा माइनिंग विभाग की विशेष टीम बनाकर अवैध बजरी परिवहन करने वाले वाहनों तथा उनका मुखबिर के रूप में सहयोग करने वाले ढाबा होटल चाय की थड़ी वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी वह इनके द्वारा भी सहयोग करते पाए जाने पर इनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही बजरी परिवहन करने वाले वाहनों के आगे पीछे एस्कॉर्ट रेकी करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध बजरी परिवहन को रोकने के लिए छापामार कार्रवाई चेकिंग पोस्ट सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

error: Content is protected !!