ब्यावर,10 मई। उपखण्ड अधिकारी अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत नून्द्रीमालदेव में 14 मई को एवं 15 मई को गोहाना के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के दौरान विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।–00–
राजस्व लोक अदालत अभियानः2018
मसूदा उपखण्ड की ग्राम पंचायत रामगढ़ में 14 मई को शिविर
ब्यावर,10 मई। उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मसूदा उपखण्ड की ग्राम पंचायत रामगढ़ में 14 मई एवं 15 मई को सतावाड़िया के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।–00–
ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर आरंभ
ब्यावर,10 मई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बराखन में समाज सेवा शिविर प्रारम्भ हुआ। प्रधानाचार्य पूनमचंद वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रमानुसार कक्षा 11 में उर्तीर्ण छात्रों का 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर शुरू हुआ। इस शिविर का शुभारम्भ सरपंच श्रीमती डोली चौहान ने किया। इस मौके पर शिविर प्रभारी मानसिंह चौहान, सह प्रभारी लक्ष्मणसिंह, बाबूसिंह, नैनूसिंह आदि उपस्थित हुए। साथ ही छात्रों ने पक्षियों के लिए जल के परिंडे लगाऐं –00–