भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी की

आज दिनांक 15 मई 2018 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने एवं जल्दी सरकार बनाने की आशा को लेकर गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी की गयी एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया साथ ही कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली भी खेली
इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है तथा यह कांग्रेस के विरोध में दिया गया जनादेश है
कर्नाटक का यह जनादेश माननीय नरेंद्र मोदी जी के कांग्रेस मुक्त अभियान की ओर सफल परिणाम रहा कांग्रेस जो आज गलत बयानों के माध्यम से सरकार बनाने की अफवाह फैला रही है इससे कर्नाटक के जनादेश का अपमान हो रहा है कर्नाटक में आज भाजपा को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरकर साबित कर दिया है जनता भाजपा की सरकार चाहती है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए सरकार बनाने के लिए हर सकारात्मक प्रयास करेगी हमें हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व पर पूरा भरोसा है की भाजपा कर्नाटक में जल्द सरकार बनाएगी
पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भारतीय जनता पार्टी में विश्वास बताया है यह जीत माननीय नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी नीतियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के करिश्माई नेतृत्व का कमाल है
इस जीत के जश्न में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत जिला
महामंत्री जय किशन पारवानी, रमेश सोनी,जिला उपाध्यक्ष विकास सोनगरा,संजय खंडेलवाल,जिला मंत्री रविन्द्र जसोरिया,उषा किरण जोशी मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, बलराज कच्छावा, राजेश शर्मा, मुकेश खींची ,राजकुमार लालवानी,योगेश शर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत कृष्णा पारीक , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि शर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मारोठिया,ओ. बी.सी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शफीक खान,पार्षद वीरेन्द्र वालिया,भगीरथ जोशी,प्रकाश मेहरा,दुर्गा प्रसाद शर्मा,मीडिया प्रमुख अनिश मोयल,मीडिया संपर्क प्रमुख रचित कच्छावा,डॉ राजू शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज बगरू,श्वेता शर्मा,गोपाल बंजारा,राजू धावा,आदि उपस्थित रहे
राजू कुमावत,अशोक यादव,विजय टांक,प्रभा शर्मा
आतिशबाजी के इस कार्यक्रम से पूर्व भाजपा ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति और राजस्थान के जननायक बाबोसा श्री भेरू सिंह जी शेखावत को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रमुख
भाजपा अजमेर

error: Content is protected !!