भारत विकास परिषद अजमेर के डिजिटल लर्निंग कैंप का शुभारंभ

भारत विकास परिषद अजमेर व पंख संस्थान अजमेर के द्वारा समर कैंप का शुभारंभ आज क्लिक एजुकेशन प्रगति नगर कोटडा में किया गया । इस कैंप में 1 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर( डिजिटल लर्निंग कैंप) जिसमें कंप्यूटर के साथ-साथ डिजिटल ट्रांजैक्शन (payTm), ऑनलाइन बुकिंग, ई-कॉमर्स व डिजिटल वॉलेट आदि का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा । तथा 15 दिवसीय डांस व म्यूजिक क्लासेस का संचालन किया जा रहा है म्यूजिक क्लासेस में डांस, गायन व वाद्ययंत्र (की-बोर्ड, गिटार, तबला व ढोलक) आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा । समर कैंप का उद्घाटन भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम जी अग्रवाल ने किया उन्होंने आज के समय में इस प्रकार के समर कैम्प की आवश्यकता के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रकार की कैंप के माध्यम से हम बच्चों की प्रतिभा निखार सकते है । भारत विकास परिषद के सचिव श्री अशोक गोयल ने डिजिटल ट्रांजैक्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में सभी को डिजिटल ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी हो गया है डिजिटल ट्रांजैक्शन के माध्यम से हम बैंकों में लेन-देन आसानी से कर सकते हैं इसी प्रकार ऑनलाइन बुकिंग, डिजिटल वॉलेट आदि के बारे में सभी को जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है । प्रकल्प प्रभारी श्रीमती भारती कुमावत ने बताया कि यह कैंप 16 मई 2018 से 15 जून2018 तक प्रतिदिन सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चलेगा । जिसके रजिस्ट्रेशन 20 मई 2018 तक समर कैम्प स्थल पर कराए जा सकते है । पंख संस्थान अजमेर के सदस्य तरुण जांगिड़ व अनुज माथुर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन क्लिक एजुकेशन अजमेर के प्रबंधक अनुपम गोयल ने किया । इस अवसर पर भारत विकास परिषद अजमेर व पंख संस्थान अजमेर के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

अनुपम गोयल
9214429399

error: Content is protected !!