आबूरोड-मावल रेलखण्ड पर ट्रेक अपग्रेडेशन के कारण यातायात प्रभावित

रेलवे द्वारा आबूरोड-मावल रेलखण्ड के मध्य ट्रेक अपग्रेडेशन कार्य के कारण ब्लाक लिया जा रहा है। इस ब्लाक के कारण इस खण्ड पर संचालित रेल सेवाऐं प्रभावित रहेगी।
निम्न रेल सेवाऐं आंशिक रद्द रहेंगीः-
1. गाडी संख्या 79437, मेहसाना-आबूरोड डेमू रेलसेवा दिनांक 12.06.18 तक जो मेहसाना से प्रस्थान करेगी वह पालनपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पालनपुर-आबूरोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 79438, आबूरोड-मेहसाना डेमू रेलसेवा दिनांक 25.05.18 से 13.06.18 तक आबूरोड से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा पालनपुर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आबूरोड-पालनुपर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 54803, जोधपुर-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 12.06.18 तक जो जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मारवाड़ जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड़ जं.-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 54804, अहमदाबाद-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 25.05.18 से 13.06.18 तक अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा मारवाड़ जं. से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अहमदाबाद-मारवाड़ जं. के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 54805, अहमदाबाद-जयपुर रेलसेवा दिनांक 12.06.18 तक अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा मारवाड़ जं. से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अहमदाबाद-मारवाड़ जं. के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 54806, जयपुर-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 12.06.18 तक जो जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मारवाड़ जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड़ जं.-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

वरिष्ठ जन सम्पर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!