जाने माने गायक कलाकार देवीदास दीवाना का गत दिवस निधन हो गया। अजमेर के जाने.माने सिंधी गायक कलाकार और बुलंद आवाज के धनी श्री देवीदास का जन्म सिन्ध में 2 दिसम्बर 1945 को टंडो आदम हैदराबाद में हुआ था। आपने 1960 में मैट्रिक पास की। 1966 में अध्यापक बन कर ब्यावर और किशनगढ़ में नौकरी करने लगे। आपने 1979 में एमए और 1980 में बीएड की डिग्री ली। आप 2002 में सेवानिवृत्त हुए। आपका विवाह 24 नवम्बर 1970 को हुआ। आपके एक भाई व दो बहिनें एक पुत्र है। आपको गायन विद्या का जुनून था। 1964 में आप मुंबई जाकर राजकपूर के साथ काम करने लगे। फिल्म मेरे सनमए हसीना मान जायेगी वगैरह में डांसर का कार्य किया। मगर स्वास्थ्य कारणों से अजमेर आ गये। 1984 में सिन्धु दीप संस्था के नाम से गायन मंडली तैयार कर स्टेज प्रोग्राम देने लगे। 15 कलाकारों के साथ खूब गायन प्रोग्राम दिये। 1999 में आस्था व संस्कार और जयपुर चौनल पर प्रोग्राम देने लगे। 2009 में अपनी टीम के साथ में विदेश भी प्रोग्राम दे चुके थे। आपकी अनेक कैसेटए वीण्सीण्डीण् आदि आ चुकी हैं। आप दैनिक सिंधी अखबार हिन्दू से भी जुड़े हुए थे। आप संत हरिदास कुटिया दरबार की सेवा कर रहे हैं। आपके दरबार की शाखा स्वामी हरदास राम करण राम दरबार भीलवाड़ा में है। आप 70 वर्ष की उमर में भी समाज सेवा में अग्रिम पंक्ति में रहे।