राज्य स्तरीय सिन्धु महाकुम्भ में अजमेर से सम्मिलित होगें 1000 कार्यकर्ता

तुलसी सोनी प्रमुख, खेमचंद नारवाणी व मनीष ग्वालाणी सह-प्रमुख

तुलसी सोनी
अजमेर 5 जून। भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से आगामी 17 जून को जयपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सिन्धु महाकुम्भ में अजमेर से 1000 कार्यकर्ता बसों द्वारा सम्मिलित होगें। उक्त निर्णय अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि सिन्धी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष समापन व सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस पर आयोजित महाकुम्भ के लिए अजमेर महानगर में एक सम्पर्क टोली बनाई गई है जिसमें प्रमुख तुलसी सोनी, सह-प्रमुख खेमचंद नारवाणी व मनीष ग्वलाणी को जिम्मेदारी दी गई है। ईकाईवार बैठकों को आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ सभी पंचायतों को जोडा जायेगा।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने जानकारी देते हुये बताया कि संतो महात्माओं की अगवानी मंे बसों से कार्यकर्ता युवा व महिला प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास, सांई श्यामदास जी उदासीन, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय सिन्धी साधु समाज, बालकधाम किशनगढ, सांई हनुमानराम जी उदासीन, महंत शांतानंद उदासीन आश्रम तीर्थराज पुष्करराज सांई मायाराम जी, हरिशेवा उदासीन आश्रम, सांई आत्मदास जी, निर्मल धाम, सांई ओमलाल शास्त्री, प्रेम प्रकाश आश्रम, भाई फतनदास जी, जतोई दरबार व दीदी मोहिनी देवी, श्रीराम दरबार सम्मिलित होगें।
बैठक में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, संभाग प्रभारी नरेन्द्र बसराणी, कमलेश शर्मा, किशन केवलाणी, रमेश वलीरामाणी, रमेश गागनाणी, रूकमणी वतवाणी, एडवोकेट महेश सावलाणी, कैलाश लख्याणी, अशोक कुमार, घनश्यामदास, रोहित जेठाणी सहित ईकाई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(रमेश वलीरामाणी)
प्रचार मंत्री,
मो. 9413691477

error: Content is protected !!