राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज दरगाह की जियारत करेंगे

अजमेर 23/06/2018, प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि रविवार, दिनांक 24/06/2018 को प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज, ख्वाजा मोइनिदीन चिश्ती की दरगाह की जियारत कर देश में अच्छे मानसून और देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ करेंगे और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे | उसके पश्चात् फेडरेशन द्वारा बनाये गए पोस्टर जिसमें “भाजपा हटाओ कांग्रेस लाओ ” का पोस्टर जारी करेंगे | इस सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक फेडरेशन कार्यालय में हुई जिसमें कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल सहित राजकुमार गर्ग, प्रहलाद माथुर, शरद कपूर, विजय पांड्या, मो. हनीफ अंसारी, संजय बाकलीवाल, सुदेश पाटनी, नीरू दौसाया, माणकचंद जैन , प्रेमसिंह गौड, मनोज बेदी, आदि शामिल थे |

error: Content is protected !!