कश्मीर पर मोदी सरकार की नीति से आएंगे सकारात्मक परिणाम

सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत मेयो कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात
सैनिकों की समस्या समाधान के लिए करेंगे रक्षा मंत्री से आग्रह

अजमेर, 24 जून। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज भाजपा सरकार के सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत मेयो कॉलेज के प्राचार्य लेफ्टिनेंट जनरल श्री सुरेन्द्र कुलकर्णी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर नीति, वन रैंक वन पेंशन तथा सैनिकों की समस्याओं सहित देश व प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हुए नवाचारों तथा अजमेर में हुए विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत शिक्षा राज्यमंत्री श्री देवनानी आज मेयो कॉलेज के प्राचार्य श्री कुलकर्णी से मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा कश्मीर को लेकर अपनाई जा रही नीति पर चर्चा हुई। श्री देवनानी ने कहा कि शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इसी तरह केंद्र सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन योजना को भी सकारात्मक योजना बताया गया। प्राचार्य श्री कुलकर्णी ने सैनिकों के आश्रितों को शिक्षा, अनुदान एवं सैनिकों की अन्य समस्याओं के बारे में बताया। श्री देवनानी ने कहा कि वे रक्षा मंत्री से स्वयं मिल कर एवं पत्र लिख कर इन समस्याओं के निराकरण के लिए आग्रह करेंगे। इस अवसर पर देवनानी ने श्री कुलकर्णी को साहित्य एवं अजमेर की विकास पुस्तिका भी भंेट की।
मुलाकात के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की शिक्षा नीति, शिक्षा के क्षेत्र में हुए नवाचारों तथा अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। श्री देवनानी ने उन्हें बताया कि भाजपा राज में शिक्षा को विद्यार्थियों एवं देश के हित में तैयार किया जा रहा है। पाठ्यक्रम एवं नीतियां इस प्रकार बनाए जा रहे हैं कि विद्यार्थियों को रोजगार के साथ ही देशहित भी साधा जा सके। उन्होंने अजमेर शहर में स्मार्ट सिटी व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के तहत करवाए जा रहे कामों पर भी चर्चा की।

error: Content is protected !!