एक स्कूल में 90 लाख, शहर में हजार करोड़ के काम

अजमेर, 5 जुलाई। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान की शिक्षा पूरे देश में रोल माॅडल बन गई है। स्कूलों में भौतिक संसाधनों का विस्तार, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, नई भर्तियों तथा भविष्यगामी पाठ्यक्रम ने शिक्षा में नई ऊर्जा का संचार किया है। आज अभिभावक अपने बच्चों को निजी के बजाए सरकारी स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। चार साल में हमने 21 वें से दूसरे स्थान तक का सफर तय किया है, शीघ्र ही हम नम्बर वन होंगे।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी ने आज राजकीय ओसवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में स्कूल में 90 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। आजादी के बाद से पहली बार किसी सरकार ने स्कूलों में इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाए हैं। एक ही स्कूल में 90 लाख रुपए के विकास कार्य और पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में एक हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई सरकार इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्य करवा रही हो। हमने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सबका विकास किया। शहर के स्कूलों में 10 करोड़ से अधिक राशि के निर्माण कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल पहले राजस्थान की शिक्षा देश में 21वें स्थान पर थी। हमने कमियों को सुधारा, प्रदेश के सवा लाख से ज्यादा शिक्षकों को पदोन्नति दी। स्कूलों में नए कक्षा-कक्ष, शौचालय तथा अन्य सुविधाएं विकसित की गईं। राज्य सरकार के प्रयास और शिक्षकों के समर्थन से शानदार परिणाम मिले हैं। हमें
अपनी उपलब्धियों को और बढ़ाना है। उन्होंने विद्याथर््िायों का आह्वान किया कि मन लगाकर पढ़ो और माता-पिता, समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करो।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर तेजी से विकसित हो रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत एलीवेटेड रोड सहित सैकड़ों करोड़ रुपयों के काम करवाए जा रहे हैं। आनासागर झील के चारों ओर चैपाटी, सुभाष उद्यान, मिनी बर्ड सेंचुरी, लवकुश उद्यान, कैफेटेरिया सहित अन्य काम शीघ्र पूरे किए जाएंगे। जयपुर रोड पर ंिकंग एडवर्ड मेमोरियल, क्लाॅक टावर, शहीद स्मारक एवं गांधी भवन आदि इमारतों का सौंदर्यकरण किया गया है। दरगाह क्षेत्रा दिल्ली गेट, टूरिस्ट सूचना कियोस्क, मल्टीलेवल पार्किग, सिटी बस सेवा, स्मार्ट पार्क, केईएम में हाट बाजार, हैरिटेज म्यूजियम, फिल्म लाइब्रेरी, बेटी गौरव उद्यान आदि कार्य भी करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर श्री अरविंद यादव, श्री जयकिशन पारवानी, श्री के.के. त्रिपाठी, श्री योगेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
नामांकन बढ़ाने के निर्देश
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी ने विद्यालय में नामांकन एवं शैक्षिक गुणवत्ता की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नामांकन अभियान को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। शिक्षक पूरे मनोयोग से प्रयास करें तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूलों से जोड़ें।

error: Content is protected !!