मृतक श्रमिक के परिजनों को मिलेगी 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने दिए श्रम विभाग को निर्देश, जिला कलक्टर भी पहुंची मौके पर
अस्पताल में पूछी कुशलक्षेम, चिकित्सकों को दिए निर्देश

अजमेर, 6 जुलाई। अजमेर के धोला भाटा तिलक नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन ढहने से हुए हादसे में मृत श्रमिक कान्ति प्रसाद के परिजनों को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने सहायता राशि तुरन्त स्वीकृत करने के लिए श्रम विभाग को निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर आरती डोगरा ने भी घटना स्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया तथा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में कुशलक्षेम पूछकर चिकित्सकों को हर संभव उपचार देने के निर्देश दिए।
धोला भाटा के पास तिलक नगर में आज निर्माणाधीन भवन ढह जाने से हुए हादसे के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, जिला कलक्टर आरती डोगरा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में चार श्रमिक दब गये थे, जिन्हें राहत दल द्वारा निकाल कर जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। ईलाज के दौरान एक श्रमिक की मृत्यु हो गयी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने मृतक श्रमिक कान्ति प्रसाद के परिजनों को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की राशि तुरन्त स्वीकृत करने के निर्देश दिए। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय प्रशासन को भी घायल श्रमिकों के सम्पूर्ण उपचार एवं हर संभव चिकित्सकीय सहायता देने के निर्देश दिए गए है।

error: Content is protected !!