श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर प्रत्येक बूथ स्तर पर उन्हें नमन किया

6 जुलाई 2018 को जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने प्रत्येक बूथ स्तर पर उन्हें नमन किया इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जो सपना देखा था उसे केन्द्र की मोदी सरकार पूरा करने के लिए तत्पर है नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उनके सपनों को साकार कर भारत को विश्वगुरू बनाने का सफल प्रयास कर रही है यादव ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी के प्रखर राष्ट्रवाद को जीवन में मूलमंत्र समझकर कार्यकर्ता अपने कार्यों का निर्वहन करें एवं राष्ट्र को मजबूत बनायें आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं वे राष्ट्र को बहुमूल्य योगदान देने वाले महान नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे उन्होंने युवाओं की शिक्षा पर भी विशेष बल दिया था।
वे एक महान राजनेता, भविष्यदृष्टा और सशक्त विचारक थे, जिनके सिद्धांतों की हमेशा सराहना की गई।डॉ.मुखर्जी एक अनुभवी राजनीतिज्ञ थे, उनके ज्ञान, प्रतिभा और स्पष्टवादिता के कारण उनके मित्र और शत्रु सभी उनका आदर करते थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर पूरी भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर उन्हें सादर नमन करती है।
कल होने वाले सम्मेलन में निम्न योजनाओं के लाभार्थी सम्मलित होंगे। एवं बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता भी सम्मलित होेंगे।
1. PM Ujjwala Yojana
2. Rashtriya Bal Swasthya Karykram
3. PM Awas Yojana
4. Bhamashas Swasthya Bima Yojana
5. Palanhar Yojana
6. Rajshree Yojana
7. Scooty Distribution
8. Shramik Kalyan Card
9. PM Mudra Yojana
10. Skill India
11. MJSA
12. Teerth Yatra Yojana
13. Smart Cities

भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख अनीश मोयल ने बताया कि कल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जयपुर में होने वाले लाभार्थी सम्मेलन को लेकर पंचायत राज मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनीता भदेल, भाजपा शहर जिला देश अरविंद यादव, महापौर धर्मेंद्र गहलोत,ए. डी. अ अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, सभी ने सरकार की योजना का लाभ प्राप्त करने वाले सभी से सीधा संपर्क किया मीडिया संपर्क विभाग प्रमुख रचित कच्छावा ने बताया कि सरकार जनता के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं अंतोदय के भाव को लेकर कार्य कर रही है जिसका सीधा लाभ आमजन को हो रहा है जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को हो रहा है साथ ही महिला मोर्चा ने लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें सम्मेलन में जाने के लिए पिले चावल बाटे।
अनीश मोयल
जिला प्रमुख
भाजपा, मीडिया विभाग
शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!