डॉ.विजय श्रीमाली के निधन पर शोक

अजमेर 21 जुलाई । महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति डॉ. विजय श्रीमाली जी के असामयिक निधन के समाचार से शोक की लहर छा गई। श्रीमाली जी का आज उदयपुर में असामयिक निधन हो गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, भाषा व संस्कृति मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी, संरक्षक लेखराज माधू, सुरेश कटारिया, दिलीप पारवाणी, हरीश चावला, अजमेर महानगर अध्यक्ष मोहन तुलस्यिणी, महेश टेकचंदाणी, मोहन कोटवाणी, कमलेश शर्मा, मनीष ग्वालाणी, नरेन्द्र बसराणी, रमेश लख्याणी ने कहा कि श्रीमाली ने सदैव सिन्धु सभ्यता संस्कृति को बढावा देने केलिये सहयोग व मार्गदर्शन दिया। श्रीमाली जी शिक्षाविद् व साहित्यकार के साथ अच्छे विचारक भी रहे। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है।

(दिलीप पारवाणी)
प्रचार मंत्री,
मो. 9829994888

error: Content is protected !!