अजमेर, 27 जुलाई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार परस्पर संवादात्मक स्कूली वचनबद्धता के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने राजकीय कन्य महाविद्यालय की छात्राओ ंसे निर्वाचन संबंधी संवाद किया।
जिला कलक्टर ने सभी छात्राओं से निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में संवाद कर उन्हें इस ओर संवेदनशील बनाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिलेभर में 143 विद्यालयों में परस्पर संवाद कार्यक्रम रखा गया है। जहां विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने छात्राओं से प्रश्नोउतरी प्रतियोगिता आयोजित करवायी तथा विजेताओं को टॉफी भी दी। इसी प्रकार अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम को रूचिपूर्ण बनाने के लिए बाल संसद प्रश्नोउतरी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही इस वर्ष विशेष योग्यजन की अधिकतम मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सभी छात्राओं को विशेष योग्यजन को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया गया तथा छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छात्राओं से संवाद के द्वारा मतदाता सूची में पंजीकरण एवं लोकसभा/विधानसभा आम चुनाव 2018 के मतदान/निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी गई एवं इससे संबंधित प्रश्न भी छात्राओं से पूछे गये जिनका छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर उनके द्वारा समुचित उतर दिया गया।
इस मौके पर छात्राओं को ईवीएम/ वीवीपेट से संबंधित लघु फिल्मो का प्रदर्शन एवं एनवीएसपी पोर्टल की जानकारी भी दी। जिससे उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चन्द शर्मा तथा उप निदेशक स्थानीय निकाय श्री किशोर कुमार ने भी छात्राओं को निर्वाचन संबधी फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरे जाने के संबंध में जानकारी दी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. कलक्टर) श्री कैलाश चन्द शर्मा द्वारा राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर के 230 छात्राओं एवं राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर के 15 से 17 आयु वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) के 155 छात्रों ने भाग लिया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर का भ्रमण किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान एवं भारत निर्वाचन आयोग के बारे संक्षिप्त जानकारी देते हुए लोकतन्त्र व मतदान प्रक्रिया के बारे बताया। उन्होंने ई.वी.एम./वीवीपेट मशीन के बारे में सामान्य जानकारी दी गई जिसमें छात्रों द्वारा विशेष रूचि ली गई। मतदाता सूची में पंजीकरण में उपयोग किये जाने वालें फार्म यथा नाम जोडने हेतु फार्म 6, नाम हटाने हेतु फार्म 7, नाम संशोधन हेतु फार्म 8 इत्यादि के साथ-साथ मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु निर्धारित योग्यता यथा भारत का नागरिक हो, अर्हता दिनांक 1 जनवरी को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुका हो, उस विधानसभा क्षेत्र का सामान्य निवासी हो। ऑनलाईन मतदाता पंजीकरण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाये गये पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई।
अन्त में उपस्थित छात्र/छात्राओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाने हेतु प्रेरित किया साथ ही छात्रओं को अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक मतदाता बनने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजमेर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. कलक्टर) अजमेर द्वारा महाविद्यालय एवं विद्यालय के ईएलसी का शुभारंभ किया गया। जिसमे 15-17 वर्ष के प्रत्येक कक्षा के बच्चों को शामिल कर ग्रुप बनाया गया। जिस हेतु विद्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई तथा महाविद्यालय में ब्रांड एम्बसेडर की नियुक्ति की गई साथ ही ग्रुप के कार्य व कर्तव्यो के बारे में बताया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालयों एवं विद्यालय में चित्रकला, निबन्ध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं ईवीएम/वीवीपेट से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी करवाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने मन में उठने वाले मतदान/निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के जवाब प्राप्त किये। सम्पूर्ण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक रहा।
इसी क्रम में उपखण्ड अधिकारी अजमेर श्रीमती अंजली राजोरिया ने अजमेर दक्षिण क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माखूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उन्हें निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाईन मतदाता पंजीकरण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाये गये पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी भी दी गई।
जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रमों के तहत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय होकरा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। वहीं राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसेली में मतदान जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुष्कर, श्री मंगलचंद संखलेचा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मीरशाह अली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माखूपुरा, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय देराठू, संत पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किराप तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के विद्यार्थियों को निर्वाचन के संबंध में जानकारियां प्रदान की गई।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 28 जुलाई को
अजमेर, 27 जुलाई । जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर आरती डोगरा की अध्यक्षता में 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजीव गांधी विद्या भवन में आयोजित होगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के.सोनी ने दी।