स्वतन्त्रता दिवस समारोह की व्यवस्था संबंधी बैठक 3 अगस्त को

ब्यावर, 27 जुलाई। उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय सभागार कक्ष में स्वतन्त्रता दिवस 2018 के तहत आवश्यक व्यवस्था संबंधी बैठक 27 जुलाई 2018 को सायं 4 बजे आयोजित होने वाली थी। लेकिन अपरिहार्य कारण होने से अब यह बैठक 3 अगस्त 2018 को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राजकीय व निजी विद्यालयों के संस्थाप्रधान, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित होना सुनिश्चित करें। –00–
शनिवार एवं रविवार को भी विद्युत बिल जमा होंगे
ब्यावर, 27 जुलाई। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा इस उपखण्ड के सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है राजकीय अवकाश के दिनों में 28 एवं 29 जुलाई 2018 को कैश काउन्टर खुले रहेंगे। संबंधित विद्युत उपभोक्ता अपने बिल जमा करा सकते है। यह जानकारी सीएसडी द्वितीय के सहायक अभियंता कैलाश चंद जैन ने दी।-0–

error: Content is protected !!