दिनांक 27 जुलाई, 2018 अध्यात्म प्रेरित संगठन विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की स्थानीय शखा, अजमेर की विभागीय चौमासिक बैठक रविवार , 29 जुलाई , 2018 को श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, नसीराबाद रोड, बीहारी गंज, अजमेर मेें होगी।
जानकारी नगर प्रमुख रविन्द्र कुमार जैन ने बताया कि बैठक चार सत्रों मे आयोजित कि जाएगी उद्धाटन सत्र में चौमासिक बैठक की रूपरेखा एवं उद्धेश्य विभाग प्रमुख अविनाश शर्मा बताएगें। अध्यक्षीय मार्गदर्शन विभाग संचालक सत्यदेव शर्मा देगें।
प्रथम सत्र में उठो जागो युवा प्ररेणा प्रतियोगिता , एक दिवसीय सम्मेलन तथा स्थानिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर- युवा मन को राष्टीय कार्य के साथ संलग्न करने का सर्वोत्तम अवसर पर चर्चा के.एन शर्मा प्रान्त व्यवस्था प्रमुख करेगें।
द्वित्तिय सत्र में विश्व बंधुत्व दिवस की 125वी जयन्ती – संपूर्ण विश्व को भाईचारे का संदेश देने का अनुपम अवसर- एक चिंतन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सत्र संचालक एवं प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख डॉ0स्वतन्त्र शर्मा देगें।
समापन सत्र में केन्द्र द्वारा आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन केन्द्र भारती सह संपादक उमेश चौरसिया द्वारा किया जाएगा ।
(रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
9414618062