दिनांक 28 जुलाई शनिवार को सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की एवं श्री जागेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से प्राचीन श्री बालाजी मंदिर मदारगेट अजमेर स्थित प्राचीन श्री जागेश्वर महादेव मंदिर पर श्री जागेश्वर महादेव जी पूजा अर्चना कर सावन महोत्सव 2018 की शुरूवात करी गयी। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल व उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सावन महोत्सव के तहत आज पवित्र सावन माह के प्रथम दिवस पर प्रातः 7 बजे से भोलेनाथ का पंचार्मत से तथा रूद्रीपाठ के साथ अभिषेक किया गया और महाआरती कर महादेव का गुलाब के फूलों एवं बिल पत्रों से नयनाभिराम श्रंगार किया गया।
मंदिर महंत श्री महावीर प्रसाद जी के सानिध्य में होेने वाले मासिक पूजन में सावन महोत्सव के तहत दिनांक 01 अगस्त बुधवार को नाग पंचमी (कृष्ण पक्ष), 9 अगस्त गुरूवार को मासिक शिवरात्रि एवं प्रदोष पूजन, 11 अगस्त शनिवार को हरयाली अमावस्या, 13 अगस्त सोमवार को हरियाली तीज, 15 अगस्त बुधवार नाग पंचमी (शुक्ल पक्ष), 16 अगस्त गुरूवार को अघोर छठ, 23 अगस्त गुरूवार को प्रदोष पूजन एवं 26 अगस्त रविवार को रक्षाबंधन एवं सावन समाप्ति विशिष पूजन किया जायेगा साथ ही सावन माह के प्रत्येक सोमवान को प्रातः काल 7 बजे से श्री जागेश्वर महादेव का विशेष रूद्राभिषेक किया जाएगा एवं सांय 7.30 बजे महाआरती कर नयनाभिराम श्रंगार कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रमों में अध्यक्ष मनीष गोयल, देेवेन्द्र गुप्ता, कमल कुमार, जय गोयल, राहुल गोयल, के के शर्मा, योगेश गौतम, भवानीशंकर रंगा, कुंज बिहारी, प्रेम सिंह आदी सभी जागेश्वर महादेव मंदिर भक्त मंडली का रहेगा।
मनीष गोयल (अध्यक्ष), देवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष)
9928086468, 9414003858
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर।