अजमेर, 28 जुलाई। विख्यात सूफी संत बाबा बादामशाह के गुरु हज़्ारत मौलाना निजामुलहक ‘उवैसी’ का 79 वां सालाना उर्स शनिवार अल सुबह 5 बजे रंग सलाम के साथ सम्पन्न हो गया। शुक्रवार रात दादा साहब की शान में महफिल हुई जिसमें अजमेर, जयपुर, कोटा से आए कव्वालों ने कव्वालियां पेश कीं। इससे पहले शुक्रवार शाम बड़ी अजमत और शान के साथ बाबा बादामशाह की मजारे मुबारक सोमलपुर पर अकीदतमंदों ने चादरें पेश कर अपना शुक्राना अदा किया।
उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम के अध्यक्ष गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि चादर का जुलूस सायं 5 बजे वर्तमान गुरु मुनेन्द्र दत्त मिश्रा ‘उवैसी‘ की अगुवाई में निकाला गया जिसमें दूर-दूर से आये जायरीन शामिल हुए। जुलूस के आगे कव्वाल दादा हुजूर निजामुलहक साहब की खिदमत में झूमते-गाते नज़्ामें पेश करते हुए चल रहे थे। सायं 7 से 9 बजे तक भोजन प्रसादी एवं रात्रि 10 बजे से सिलसिले के वर्तमान गुरु मुनेन्द्रदत्त मिश्रा की सदारत में महफिल का आयोजन हुआ। जयपुर के कव्वाल अनवर की टीम अजमेर के कुर्बान एवं कोटा से आए कव्वालों ने दादा हुजूर की शान और अकीदत में रात भर कलाम पेश किए। सुबह रंग सलाम के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
गुरुदत्त मिश्रा
अध्यक्ष, उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम, सोमलपुर