आरएएस प्री परीक्षा 5 अगस्त को

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रा.) परीक्षा, 2018 दिनांक 05.08.2018 (रविवार) को एक सत्र में प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक राजस्थान राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों एवं तहसील स्तर पर आयोजित की जा रही है।
अभ्यर्थी अपना प्रवेष-पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक (Application No.) व जन्म दिनांक से डाउनलोड कर लेवें। अभ्यर्थी https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर तथा Recruitment portal का चयन कर भी प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते है। अपने परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र अवष्य लेकर परीक्षा समय से दो घण्टा पूर्व उपस्थित होवें। मूल पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जावेगा। अभ्यर्थी परीक्षा हेतु जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन कर लेवें। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जावेगा।
विशेष नोटः- अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र पर मुख्य केटेगरी ही अंकित है। उप श्रेणी (यथा WD/ DV/EX/DC/NG/RG) प्रदर्शित नही होने से किसी प्रकार भ्रमित ना हो अभ्यर्थी के मूल आवेदन-पत्र में उक्तानुसार भरी गई श्रेणी को ध्यान मे रखकर ही आयोग द्वारा अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

(पी.सी.बेरवाल)
सचिव

error: Content is protected !!