सिन्धी स्मृति दिवस 14 अगस्त को होंगी संगोष्ठियां

अजमेर 31 जुलाई। भारतीय सिन्धु सभा की ओर से अखण्ड भारत से सिन्ध अलग होने पर सिन्ध स्मृति दिवस 14 अगस्त को महानगर की आठ ईकाईयों की ओर से देशभक्ति आधारित कार्यक्रम व संगोष्ठियों व चार विद्यालयों में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। उक्त निर्णय महानगर अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि सभी ईकाईयों में सम्पर्क हेतु संयोजक व सह-सयांजक को जिम्मेदारी दी गई है जिसमें भारत माता पूजन, सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी, बाल संस्कार शिविरों में तैयार विद्यार्थियों की ओर से देश भक्ति आधारित कार्यक्रम के साथ साहित्यकार व शिक्षाविद् मार्गदर्शन देेगें।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि 25 अगस्त को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन जयंती के आयोजन, झूलेलाल चालीहो समापन पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, संभाग प्रभारी नरेन्द्र बसराणी, प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वालाणी, उपाध्यक्ष भगवान पुरसवाणी,कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा, तुलसी सोनी, खेमचंद नारवाणी, नरेन्द्र सोनी, रोहित जेठाणी, शंकर साजनाणी सहित ईकाई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(रमेश वलीरामाणी)
सादर प्रकाशनार्थ प्रचार मंत्री,
मो. 9413691477

error: Content is protected !!