गौतम ने हरी झंडी दिखा तिरंगा यात्रा का किया शुभारम्भ

केकड़ी
अखंड भारत दिवस पर केकड़ी नगर के सभी समाज सेवी संगठन युवा संगठन पर आम नागरिकों द्वारा आज विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।
तिरंगा यात्रा को संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर व तिरंगे गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया व अपने सम्बोधन में कहा कि भारत की एकता अखण्डता के लिए भारत की आन बान व शान तिरंगे के लिए जो जोश व जज्बा आज देखने को मिल रहा है यह बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि जिस देश के युवाओ में देशप्रेम का सकगर हिलोरे लेता हो उस देश की तरफ कोई बुरी नजर से देख भी नही सकता है आज अखंड भारत दिवस पर में सभी युवाओं व देशप्रेमी नागरिको को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं,तिरंगा यात्रा में तिरंगा ध्वज हाथों में लिए महिलाएं,बालिकाएं व युवा डीजे पर देशभक्ति के नारों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए भारतमाता की जय व देशप्रेम से ओतप्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे रास्ते मे जगह जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा कर नागरिको ने जोरदार स्वागत किया, नगर पालिका से प्रारंभ होकर बस स्टेशन तीन बत्ती घंटाघर खिड़की गेट नोएडा चौक चारभुजा मंदिर माणक चौक सूरजपोल गेट भैरू गेट सरस्वती गेट बस स्टेशन होते हुए पुनः नगर पालिका पहुंची जहां भारत माता की भव्य आरती की गई,यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल बजरंग दल जिला संयोजक दशरथ साहू भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा,भाजपा महामंत्री अनिल राठी व रामबाबू सागरिया,
जिलामंत्री सत्यनारायण चोधरी,भजयुमो जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास,पार्षद लोकेश साहू ,धनराज कच्छावा,युवा मोर्चाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,देहात भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सुवालका,रामस्वरूप गुर्जर,धनराज टेलर,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास व दमयंती जोशी,छात्रसंघ अध्यक्ष सांवर लाल जाट,एबीवीपी के गोविंद शर्मा,रोहित जांगिड़ रामनारायण इनाणी चांदमल जैन हिराचंद खुटेटा,कमल सांखला,दिनेश वैष्णव व रोहित राठी सहित केकड़ी के सेंकडो राष्ट्रप्रेमी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पार्षद सुरेन्द्र जोशी ने किया,।

error: Content is protected !!