भाजपा ने जिला कलेक्टर का आभार जताया

अजमेर 24 अगस्त भारतीय जनता पार्टी अजमेर ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की सफल क्रियान्विति के लिए संतोष व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है
अजमेर शहर में उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना ,जननी सुरक्षा योजना, इंटीग्रल एंबुलेंस सहित सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की सभी योजनाओं तथा श्रम विभाग की सभी योजनाओं से श्रमिक वर्ग भारी तादाद में लाभान्वित हुआ है विशेष रूप से श्रम विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना जिसमें बेटी के विवाह पर ₹50000 देने का प्रावधान है इनके सहित अन्य सभी योजनाओं की सफल क्रियान्विति पर संतोष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि गरीब व मजदूर तबके के लिए बनी इन योजनाओं मैं कागजी खानापूर्ती करने के लिए इन योजनाओं से जुड़े सभी चिकित्सालय परिसरों में योजनाओं की जानकारी से संबंधित सूचना-पट्ट लगवाए जाएं जिनमें उस योजना से संबंधित सभी जानकारियों के साथ योजना के नोडल अधिकारी पेपर वर्क कंप्लीट कराने वाले लिपिक के मोबाइल नंबर कमरा नंबर तथा मिलने का समय अंकित कराया जाए ताकि इन योजनाओं का और अधिक सुविधाजनक रूप से पात्र व्यक्ति लाभ ले सके तथा औरों को भी प्रेरित कर सकें
अजमेर में जिला कलेक्टर महोदया जिस प्रकार से संपूर्ण जिले भर में इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को दिलाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है उनके प्रयास सराहनीय हैं भाजपा ने योजना से जुड़े प्रपत्रों पर गजटेड अधिकारी के हस्ताक्षर व उस अधिकारी से हस्ताक्षर करा कर उसकी प्क् लाने की अनिवार्यता को समाप्त कर ने पर भी हर्ष व्यक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव शहर जिले के लाभार्थी संपर्क प्रभारी चंद्रेश सांखला ,राजेश श्रीवास्तव, हेमंत सुनारीवाल ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा ,नारीशाला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ,सीमा गोस्वामी , ज्ञान सारस्वत, अनीश मोयल,पवन बेरवा,संतोष मौर्य ,दिपेन्द्र लाल्वानी सहित भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इन योजनाओं को क्रियान्वित करने वाले सभी ई-मित्र केंद्रों पर भी समय-समय पर आवश्यक निगरानी के साथ ही आवेदक कर्ताओं की नाम पते की सूची जिला प्रशासन अपने पास मंगाएं ताकि संबंधित विभाग से ऑनलाइन किए जा रहे ट्रांजैक्शनो की मॉनिटरिंग हो सके। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से एवं शहर की बस्तियों से आने वाली पात्र महिलाओं के लिए कोई असुविधा नहीं हो ऐसे कदम शीघ्र उठाने की आवश्यकता है।

अनीश मोयल
जिला मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!