विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ

अजमेर, 25 अगस्त। शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करीब 6 करोड़ रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन कामों से शहर के करीब 2 लाख लोगों को राहत मिलेगी। विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए इन विकास कार्यों का स्थान तय किया गया है।

शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज वार्ड संख्या 11 एवं 49 में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास के लिए यह राशि स्वीकृत की है। नगर निगम एवं अन्य विभागों के माध्यम से यह कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 45 में 14 लाख 32 हजार रूपए की राशि से विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसी तरह वार्ड 47 में लोहाखान श्मशान से सर्वेश्वर नगर पुलिया तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 22.58 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। वार्ड 57 में अमर शहीद हेमु कॉलोनी पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 27 हजार रूपए, वार्ड 58 में गोकुल धाम कॉलोनी विनायक नगर में 6 लाख 15 हजार की राशि से सड़क बनवायी जाएगी।

श्री देवनानी ने बताय कि वार्ड एक में ज्ञानविहार कॉलोनी में 11.76 लाख, वार्ड 4 प्रकाश नगर में 15.68, वार्ड 5 में अम्बा कॉलोनी में 15.68, वार्ड 59 में 13.53 लाख, वार्ड 59 में वृंदावन स्कूल के पीछे 9.2 लाख तथा वार्ड 60 अलखनन्दा कॉलोनी में 13.53 रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसी तरह वार्ड 5 में गली नम्बर 4 में 24.86 लाख, वार्ड 45 में 10.77 लाख, वार्ड 49 में 5.98 लाख, वार्ड 50 में 12.93 लाख, वार्ड 51 में 25.81 लाख, वार्ड 57 मे ं17 लाख, वार्ड 58 में 14.60 लाख, वार्ड 59 में 10.94 लाख, वार्ड एक में 24.27, वार्ड 4 में 22.79 लाख, वार्ड 49 में 6.59 लाख, वार्ड 50 में 13.77 लाख, वार्ड 55 में 20.13 लाख, वार्ड 57 में 16.35 लाख तथा वार्ड 60 में 30 लाख रूपए की लागत से सड़क बनवायी जाएगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड 2 में 25 लाख 68 हजार रूपए, वार्ड 49 में 32 लाख एक हजार रूपए, वार्ड 54 में लाजरस लेन में सीसी रोड के कार्य के लिए 22 लाख 90 हजार रूपए, वार्ड 57 में जनता कॉलोनी में सीसी रोड के कार्य के लिए 3 लाख 89 हजार रूपए, वार्ड 58 में विनायक नगर बलदेव नगर में सीसी रोड के कार्य के लिए 12 लाख 92 हजार रूपए, वार्ड 60 में शास्त्री जी हाउस से मोहन लाल शर्मा रेखा रोठौड़ हाउस और संजय शर्मा हाउस से अलखनन्दा कॉलोनी में सीसी रोड के कार्य के लिए 19 लाख 83 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। वार्ड 2 में पसंद नगर कोटडा में पेवर रोड के निर्माण के कार्य के लिए 40 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह ऋषि घाटी एवं अन्य स्थानों पर भी सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई।

इस अवसर पर पार्षद श्री रमेश सोनी, महेन्द्र जादम, प्रकाश बंसल, किशन बालानी, विजय सिंह टांक, राजकुमार दोसाया, बिशन सिंह सांखला, पवन ठठेरा, विजय तनवानी, प्रदीप अजमेरा, विष्णु आचार्य, तरणजीज सिंह, नौरत कच्छावा, राजू मूरजानी, कमलेश शर्मा, अरूण नकवाल, तुलसी मोटवानी, हरीश लखानी, जगदीश शर्मा, ताराचन्द पालाड़िया, गज्जू सिंह, मदन दग्दी, विक्रम वर्मा, पुष्पेन्द्र, तुलसीराम गहलोत, रामपाल, मदन गहलोत, नवीन सिंदल, प्रेम इंदोरा, निरंजन एवं सोनी जी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!