महिला सम्मेलन हेतु घर घर जाकर पीले चांवल बांटे

केकड़ी
केकड़ी में 4 सितम्बर को आयोजित होने वाले केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के महिला सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर राजावत के नेतृत्व में जिला मंत्री संतोष जैन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास,महामंत्री स्वाति चौकड़ीवाल,मंत्री माया जोशी,मंडल उपाध्यक्ष इंदु मित्तल,मंत्री मंजू गर्ग,मंत्री विनोदिनी जैन,अनिता राठी, व सभी पदाधिकारियों ने महिला सम्मेलन की सफलता हेतु केकड़ी शहर में घर-घर जाकर पिले चावल देकर निमंत्रण दिया
महिला सम्मेलन में केकड़ी विधानसभा की 51 पंचायतो से सभी महिला कार्यकर्तागण भी इस सम्मेलन में अपने-अपने मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में केकड़ी पहुचकर सम्मेलन में शिरकत करेंगी।
महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्र व्यास ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ,प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा,जिला प्रमुख वंदना नोगिया,पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, देहात महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु शर्मा व केकड़ी विधायक संसदीय सचिव शत्रुघन गौतम ,केकड़ी पंचायत समिति प्रधान पूजा सैनी,केकड़ी नगरपालिका चैयरमेन अनिल मित्तल अतिथि होंगे।

error: Content is protected !!