श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया । आश्रम के प्रवक्ता श्री खानचन्द मेंघानी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व आश्रम के समस्त सेवादारियों द्वारा आश्रम के संत ओम प्रकाश जी के सानिध्य में किया गया। सायंकाल भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य झांकियां सजाई गयी, जिसमें मुख्य रूप से झूले पर विराजमान श्री राधा कृष्ण भगवान, कालिया दहन, श्री कृष्ण भगवान का वन-विहार, नन्द बाबा व यशोदा मैया के साथ खेलते हुए भगवान कृष्ण का बाल स्वरुप, श्री कृष्ण भगवान द्वारा दही हांडी फोड़ना इत्यादि आकर्षक झाकियाँ सजाई गई । श्रद्धालुओं का आवागमन दिनभर अनवरत जारी रहा। इसी के साथ सायं 5ः30 से 7ः30 बजे तक सन्तों द्वारा सत्संग, कीर्तन व आरती के कार्यक्रम हुए। जिसमेँ संत ओमप्रकाश जी ने अपने प्रवचन में श्री कृष्ण महिमा के बारे में बताया कि भगवान कृष्ण प्रेम के अवतार हैं। उन्होंने आत्मा व परमात्मा के मिलन को महारास की संज्ञा दी। आज रास को वासना का परिचायक माना जाता है परन्तु रास का अर्थ आध्यात्मिक मिलन से है।

रात्रि 9ः30 बजे से 12ः30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मुज़फ़्फ़रनगर से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक-कलाकार श्री राम दरबार के अध्यक्ष पं श्री रामदेव शर्मा व उनकी सुपुत्री सुश्री वैदेही शर्मा द्वारा मधुर स्वर में भजन प्रस्तुत करे। कार्यक्रम में संत ओम प्रकाश जी के प्रवचन भी हुए। हशू आसवानी, निरंजन जोशी व आश्रम के विद्यार्थी मण्डल द्वारा अपने सुमधुर स्वर में श्री कृष्ण महिमा के भजन प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के अंत में जन्म के समय बधाई गीत के साथ श्री कृष्ण भगवान के बाल स्वरुप का पूजन व छप्पन भोग लगाया गया।
इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण व राधा की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। एवं आश्रम को भी विशेष रुप से सजाया गया।
सभी उपस्थित प्रेमियों ने आपस में जन्माष्टमी की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। उसके बाद श्री कृष्ण भगवान की भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। अंत में भोग व खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

संत ओमप्रकाश जी ने आश्रम के आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितम्बर श्निवार को आश्रम में छठी महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें अभिषेक, 56 भोग, कृष्ण भगवान को झूले में झुलाना आदि कार्यक्रम होंगें ।
संत ओम प्रकाश शास्त्री
मो.ः- 9784065000

error: Content is protected !!