पायलट के जन्मदिन पर मरीजों को किया फल का वितरण

अजमेर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय सचिन पायलट जी के जन्मदिन के उपलक्ष में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष ईश्वर टहलयानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के शिशु वार्ड में फलो का वितरण किया गया | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना की गईl इस मौके पर प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष ईश्वर टहलयानी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा आई टी सेल कांग्रेस के मनीष सेन पूसा लाल गुर्जर उपाध्यक्ष चितलेश बंसल अंकित जांगिड़ जाहिद हुसैन मनोज सेन एनएसयूआई के प्रदेश पूर्व प्रदेश सचिव राहुल चौरसिया प्रवीण बागड़ी अभिमन्यु वर्मा इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

error: Content is protected !!